पार्षद को लड्डुओं से तौला
पार्षद को लड्डुओं से तौला
शाहपुर: भाजपाके नवनिर्वाचित पार्षद विनोद चौधरी को जगदंबा व्यायाम शाला और युवा एकता मंडल के सदस्यों ने लड्डुओं से तौला। विनोद चौधरी के शाहपुर नगर परिषद के पार्षदों में सबसे अधिक मतों से विजयी होने पर व्यायाम शाला के सदस्या ने कार्यक्रम कराया। इस दौरान शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर पाटील, वीरेंद्र तिवारी, गणेश महाजन, सुभाष महाजन, योगेश चौधरी, सचिन मोपारी, नगर के सभी नव निर्वाचित पार्षद और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। विनोद चौधरी ने कहा आपने जो सम्मान दिया उसका आभारी हूं। आप लोगों की सेवा के लिए मैं हमेशा तैयार हूं।