पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी बाइक को टक्कर, एक घायल

रेत भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी बाइक को टक्कर, एक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेजगति से रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। उसे पैर में गंभीर चोट आई है। लोगों ने उसे उठाकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका इलाज किया गया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। हादसा बुधवार सुबह 11 बजे इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर शाहपुर थाने के सामने हुआ। जानकारी अनुसार ठेकेदार शेख भूरा बाइक पर नाचनखेड़ा से शाहपुर जा रहा था। इस दौरान तेज गति से हा रहे ट्रैक्टर-टॉली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे भूरा हाईवे पर जा गिरा। इससे भूरा को पैर में गंभीर चोट आई। हाईवे से गुजर रहे और आसपास खड़े लोगोें ने उसको उठाकर शाहपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका इलाज किया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर शाहपुर निवासी ड्राइवर योगेश खारे को गिरफ्तार कर लिया। हादसे के दौरान हाईवे से गुजर रहे लोग और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया योगेश काफी तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रॉली में रेत भरी हुई थी। ट्रैक्टर पर नंबर भी नहीं थे। शेख भूरा ने कुछ दिन पहले ही बाइक खरीदी थी। इस कारण इस पर भी नंबर नहीं थे।

नाचनखेड़ा से शाहपुर जा रहा था बाइक सवार