- Hindi News
- विद्यार्थियों ने जाने बाढ़, भूकंप आगजनी हादसे से बचने के गुर
विद्यार्थियों ने जाने बाढ़, भूकंप आगजनी हादसे से बचने के गुर
नगरके शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में विद्यार्थियों ने सोमवार को आपदाओं से निपटने के गुर सीखे। गांधी नगर गुजरात से आए 6वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के सदस्यों ने उन्हें बाढ़, भूकंप, आगजनी, चक्रवात, हादसे से बचने और इस दौरान बरती जाने वाली सावधानी से अवगत कराया। विद्यार्थियों को आपदा के दौरान प्राथमिक इलाज की भी जानकारी दी गई। उन्हें बहता खून रोकना, हार्ट अटैक वाले व्यक्ति का इलाज, छोटे बच्चे द्वारा कोई चीज निगलने सहित अन्य हालात में बरती जाने वाली सतर्कता और इलाज की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को डेमो द्वारा सारी बातें समझाई गईं।
दल के सदस्या ने विद्यार्थियों को बताया भूकंप आने पर तत्काल मकान से बाहर जाएं। नहीं निकल पाएं तो मकान के किसी कोने में सिकुड़कर बैठ जाए। सिर पर चार इंच की दूरी पर तकिया सहित अन्य कोई चीज रख लें। इससे आपका बचाव हो सकेगा। बच्चा कोई चीज निगलता है तो उसे उल्टा कर मुंह नीचे ओर करें। पीठ पर हल्के हाथ से पांच बार थपकी दें। बच्चे को सीधा करके छोटी अंगुली से वह चीज मुंह से निकाल लें।
बाढ़को लेकर रखे तमाम जानकारी - दलके सदस्यों ने कहा खून बहने से रोकने के लिए जख्म पर कपड़ा या रूई रखें। इसके बाद भी खून नहीं रूकता है तो कपड़ा या रूमाल बांधें। 10 मिनट बाद इसके खोलकर फिर बांध दें। बारिश के दिनों में बाढ़ का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए पिछली बार आई बाढ़, जलस्तर, पानी कितने दिन तक थमा रहा था सहित अन्य सभी जरूरी जानकारी होना चाहिए। घर नदी किनारे नहीं ऊंचे स्थान पर बनाएं। निचले क्षेत्र में बनाना भी हो तो बाढ़ रोधी बनाएं। बाढ़ के दौरान शुद्ध पानी ही पीएं। जरूरी दवाओं की भी व्यवस्था कर लें। बाढ़ आने पर बिजली के उपकरण बंद कर दें।
विद्यार्थियों को आपदा से निपटने की ट्रेनिंग दी गई।
विद्यार्थियों को बताया गया कि घर में पड़ी तेल की खाली कुप्पी को रस्सी से बांध लें। तेल या घी का टीन लकड़ी से बांधकर भी इस काम में लिया सकता है। यह आपको पानी में डूबने नहीं देगा। मोटा कपड़ा, थर्माकोल से घर पर ही लाइफ जैकेट बनाए जा सकते हैं। कार-बाइक के ट्यूब में हवा भरकर भी बाढ़ से निकला जा सकता है। नदी पार करने के लिए रस्सी का पुल बना सकते हैं। सूखे नारियल कमर में बांधकर भी बाढ़ में बचा जा सकता है। टीम कमांडर राजू कुमार, मिथिलेश कुशवाह, ओपी राय, अखिलेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने डे