पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालाब के लिए किसी हाल में नहीं छोड़ेंगे जमीन

तालाब के लिए किसी हाल में नहीं छोड़ेंगे जमीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ धामनगांव के किसानों ने शाहपुर थाने पहुंचकर जताया आक्रोश

भास्करसंवाददाता | शाहपुर

ग्रामधामनगांव में बन रहे तालाब को लेकर ग्रामीणों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन तालाब निर्माण पर लगी रोक (स्टे) हटाने की बात कह रहा है। यही नहीं ग्रामीणों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराने की चेतावनी भी दी जा रही है। किसानों का कहना है हमारी पीटिशन कोर्ट जा रही है। अभी अंतिम फैसला नहीं आया है। हम अपनी जमीन किसी भी हालत में नहीं छोड़ेंगे। मामले को लेकर गांव के करीब 15 किसान शाहपुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को समस्या बताई। किसान रमेश चौधरी, वसंत चौधरी, मानिक बाबूराव धांबोड़ीकर, अशोक किसन पाटील आदि किसान शामिल थे।

किसानों ने थाना पहुंचकर की शिकायत।