पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतों के सान्निध्य में 51 से अधिक जोड़ों ने अर्पित की आहुति

संतों के सान्निध्य में 51 से अधिक जोड़ों ने अर्पित की आहुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतों के सान्निध्य में 51 से अधिक जोड़ों ने अर्पित की आहुति

भास्कर संवाददाता| शाहपुर

शाहपुरके तीर्थ क्षेत्र कोदरी में चल रहे सात दिनी श्री पंच कुंडात्मक राम महायज्ञ की शुक्रवार को पूर्णाहुति हुई। इसमें देश भर से आए एक हजार से अधिक संत शामिल हुए। कोदरी में चार महीने से चल रहे अखंड रामायण पाठ का भी शुक्रवार को समापन हुआ। इसके उपलक्ष्य में यहां महायज्ञ कराया गया। 51 से अधिक जोड़ों ने संतों के सान्निध्य में आहुति अर्पित की। महायज्ञ नगर की सुख-शांति के लिए कराया गया। इसमें अयोध्या, चित्रकुट, वृंदावन, हरिद्वार, मथुरा, काशी, पंढरपुर, गुजरात, राजस्थान, नेपाल सहित देश भर से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु बाबूराव कोली ने बताया कोदरी तीर्थ क्षेत्र बन चुका है। संत एकनाथदासजी महाराज का इसमें बड़ा योगदान है। इस दौरान हुए भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई।