पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरियर कर्मचारियों में टिफिन पहुंचाने की बात पर मारपीट

बेरियर कर्मचारियों में टिफिन पहुंचाने की बात पर मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुर| क्षेत्रके आरटीओ बेरियर पर कर्मचारियों में मारपीट हो गई। मामला टिफिन पहुंचाने का बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार चेक पोस्ट भोटा एनएम इंफ्रा प्रायवेट लिमिटेड कंपनी का इच्छापुर निवासी कर्मचारी सुनील उदलकर कंपनी के कैंटीन से कम्प्यूटर ऑपरेटरों के केबिन तक टिफिन पहुंचाने का काम करता है। शुक्रवार दोपहर 3 बजे वह कर्मचारियों के टिफिन लेने कैंटीन में गया। इस पर कंपनी के दूसरे कर्मचारियों ने सुनील से कहा हमारे टिफिन भी लाकर दे। सुनील ने ड्यूटी करने वालों को पहले टिफिन पहुंचाने की बात कही। इस पर कर्मचारियों ने सुनील की पिटाई कर दी। सुनील को आंख के नीचे गहरी चोट आई है। ग्राम इच्छापुर के विजय सपकाले ने बताया कर्मचारी शराब के नशे में थे। कुछ दिन पहले भी यहां कर्मचारियों के मारपीट हुई थी। बाहर से आए कर्मचारी स्थानीय कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। कंपनी के मैनेजर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।