पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधा दर्जन गांवों में 24 घंटे बंद रहे बीएसएनएल के फोन

आधा दर्जन गांवों में 24 घंटे बंद रहे बीएसएनएल के फोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में बीएसएनएल सेवा 24 घंटे बंद रही। लैंडलाइन फोन सहित इंटरनेट भी नहीं चल सके। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से बंद हुई बीएसएनएल लाइन का शनिवार दोपहर तक कर्मचारी सुधार करते रहे।

शाहपुर-दापोरा के बीच कालजी नाले पर अशोका ग्रुप द्वारा पुलिया बनाई जा रही है। इसके लिए यहां जेसीबी से खुदाई की गई। इससे बीएसएनएल की केबल कट गई। इस कारण दापोरा, चापोरा, इच्छापुर, अड़गांव, धामनगांव, बोरसल, वारोली में टेलीफोन और ब्राडबैंड सेवा बाधित हुई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीएसएनएल कर्मियों से की। इसके बाद सुधार के लिए पहुंचे कर्मचारियों को देर तक समस्या ढूंढने के लिए मशक्कत करना पड़ी। बीएसएनएल के कर्मचारी संतोष खड़ई, दुर्गादास ठाकुर, जगन्नाथ सोनवणे ने शनिवार सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक सुधार किया। इसके बाद व्यवस्था सुचारू हो सकी। दूरसंचार सेवा बाधित होने के कारण लोगों को फजीहत का सामना करना पड़ा।