पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटिका से दिया प्रकृति, पेड़ अौर पौधे बचाने का संदेश

नाटिका से दिया प्रकृति, पेड़ अौर पौधे बचाने का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिक्रांति रथ शनिवार सुबह 8 बजे ग्राम दापोरा पहुंचा। ग्राम पंचायत परिसर में किसानों को कृषि मूलक योजना, तकनीकी सुविधाओं सहित अन्य जरूरी जानकारी दी गई। शासकीय माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नाटिका का मंचन किया। इसमें हरे-भरे पेड़ों काे काटने से होने वाले नुकसान बताए गए। नाटक में विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो धरती नहीं बचेगी। बारिश के लिए पेड़ होना जरूरी है। स्कूल के प्रधान अध्यापक मधुकर पाटील ने नाटक का लेखन-निर्देशन किया। इस दौरान सरपंच एकनाथ धाड़े, ग्रामीण कृषि अधिकारी वीके शाक्य, पशु चिकित्सक डॉ. प्रकाश बामनिया, डॉ. सोपान किरोचे, शिक्षा विभाग के पीडी सन्यास मौजूद थे।

कृषि रथ ने दोपहर 12 से 3 बजे तक ग्राम अड़गांव में किसानों को जानकारी दी। शाम 5 बजे रथ शाहपुर पहुंचा। नगर पंचायत परिसर में किसानों को विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से किसानों को वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि बताई गई। कार्यक्रम में उद्यानिकी उप संचालक आरएनएस तोमर, डीडीए आत्मा राजेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वीटी पाटील, वैज्ञानिक डॉ. अजीतसिंह, रेशम निरीक्षक पीपी शाक्य, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मुकेश नागपुरे, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्रीय अधिकारी प्रेमलाल गोदावरे, कृषि मंडी निरीक्षक जयराम वानखेड़े, रथ प्रभारी प्रदीप श्रीमाली, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी वीके शाक्य, सीएमओ बसंत पाटील, पटवारी किरण यादव, समिति प्रबंधक देवेंद्र चौहान, कृषक मित्र सुनील नदीवाले, जगन्नाथ बंड सहित 50 से अधिक किसान मौज्ूद थे।

कृषि महोत्सव : कृषि क्रांति रथ पहुंचा दापोरा

ग्रामीणों को प्रोजेक्टर से जरूरी जानकारी दी गई।