लॉटरी खुलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार
लॉटरी खुलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार
शाहपुर| शाहपुर पुलिस को तकनीकी आधार पर झांसी, शिवपुरी, टीकमगढ क्षेत्र में वारदातों को अंजाम देने वाले योगी उर्फ चंद्रपाल पिता इंद्राभान को पकड़ने में सफलता मिली है। इनके अन्य साथी गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए शाहपुर थाने से पांच सदस्यों का दल झांसी रवाना हुआ हेै। शाहपुर टीआई विनोदसिंह कुशवाह ने बताया तीन महीने पहले धामनगांव के रोशन मोतीराम मेढे़ ने ठगी की शिकायत की थी। पुलिस को उसने बताया था कि किसी नंबर से स्वयं की लॉटरी खुलने की सूचना मिली थी। एक बैंक खाता क्रमांक दिया इसमें कुछ रुपए डालने पर तुम्हें लाखों रुपए लॉटरी के प्राप्त होंगे। इस तरह फरियादी ने 36 हजार रुपए बताए हुए खाते में डाल दिए। पुलिस द्वारा पता लगाने पर खाता ग्वालियर के व्यक्ति का निकला। उसी आधार पर जांच की तो आरोपी को झांसी से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 12 दिन की रिमांड पर लिया है।
योगी उर्फ चंद्रपाल