पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर घर जाकर स्वच्छता के लिए संकल्प दिलाया

घर-घर जाकर स्वच्छता के लिए संकल्प दिलाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खामनी में निकली जागरुकता रैली, अफसर-विद्यार्थी शामिल हुए

भास्कर संवाददाता | शाहपुर

खामनी में बुधवार को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता रखने के लिए समझाइश देकर संकल्प दिलाया। यह रैली लोक निर्माण विभाग व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में जनचेतना व स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत निकाली गई। रैली को नोडल अफसर लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री सुनिल कुमार मालवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव के विभिन्न मार्गाें से होते हुए माध्यमिक स्कूल पहुंचे। रैली में सरपंच माधुरी लक्ष्मण महाजन, सचिव शैलेश पाटील, मुरलीधर पाटील, ज्ञानेश्वर चौधरी, रमेश महाजन, कमलेश महाजन, मनोहर तायडे़ सहित ग्रामीण शामिल हुए। रैली का उद्देश्य गांव को गंदगी मुक्त बनाना है। इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ जिला युवा समन्वयक अजीज डिप्टी ने दिलाई। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा समूह विक्की कटियारे, निसार पिंजारी और एजाज अंसारी थे।

खामनी में स्वच्छता को लेकर रैली निकाली गई।

खबरें और भी हैं...