- Hindi News
- हाईवे से गुजरा 122 पहिए का ट्राॅला, बस स्टैंड क्षेत्र से गुजरने में लगे 15 मिनट
हाईवे से गुजरा 122 पहिए का ट्राॅला, बस स्टैंड क्षेत्र से गुजरने में लगे 15 मिनट
शाहपुर. इंदौर-इच्छापुरहाईवे स्थित शाहपुर से सोमवार शाम 4 बजे 122 पहिए का ट्राॅला गुजरा। इसको लोगों ने हैरत भरी नजर से देखा। उसे बस स्टैंड क्षेत्र से गुजरने में करीब 15 मिनट लगे। इस पर भारी मशीन रखी थी। मशीन को बिजली के तारों से टकराने से बचाने के लिए आठ कर्मचारी बांस से तार ऊपर कर रहे थे। बस स्टैंड से ट्राॅला गुजरते समय कुछ देर के लिए यहां जाम लगा। ट्राॅला महाराष्ट्र से इंदौर की ओर जा रहा था।
100 फीटट्रॉले की लंबाई
30फीटऊंचाई
05किमीप्रति घंटा गति