पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीबी से तोड़ी पाइप लाइन नहीं मिल रहा पीने का पानी

जेसीबी से तोड़ी पाइप लाइन नहीं मिल रहा पीने का पानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस स्टैंड क्षेत्र के रहवासी हो रहे परेशान

भास्करसंवाददाता| शाहपुर

नगरपंचायत द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में नाला बनाया जाना है। इसके लिए यहां जेसीबी से खुदाई की जा रही है। मंगलवार को खुदाई के दौरान जेसीबी से पानी की पाइप लाइन फूट गई। इस कारण बस स्टैंड क्षेत्र के लोगाें को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। दो दिन से वे अन्य जगह से जैसे-तैसे पानी ला रहे हैं। सबसे अिधक परेशानी महिलाओं को झेलना पड़ रही है। पानी नहीं मिलने से उनके कई जरूरी घरेलु काम प्रभावित हो रहे हैं। पुरुषों को भी अपने काम छोड़कर हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। नाला निर्माण को लेकर नगर पंचायत ने मंगलवार को बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। यहां से 12 गुमटियां हटाई गईं थीं। इसके बाद यहां नाला बनाने के लिए जेसीबी से खुदाई शुरू की गई। लेकिन लापरवाही के कारण पानी की पाइप लाइन फोड़ दी गई। इस कारण दो दिन से बस स्टैंड क्षेत्र में जल प्रदाय नहीं हो रहा है। इस कारण क्षेत्र के रहवासियों के साथ ही दुकानदार, होटल संचालक भी परेशान हो रहे हैं। कई लोग टैंकर बुलवाकर पानी भर रहे हैं। तो कुछ लोग हैंडपंप से पानी ला रहे हैं। लोगों ने पाइप लाइन जल्द दुरूस्त करने की मांग की है।

पाइप लाइन फूटने से लोगों को टैंकर मंगवाकर पानी भरना पड़ा।