- Hindi News
- रोजगार शिविर में पांच युवाओं के प्रकरण तैयार
रोजगार शिविर में पांच युवाओं के प्रकरण तैयार
शिविर में अफसरों ने युवाओं को जानकारी दी।
भास्कर संवाददाता| शाहपुर
जिलाव्यापार और उद्योग केंद्र ने नगर पंचायत शाहपुर में बुधवार को रोजगार मार्गदर्शन शिविर लगाया। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए मार्गदर्शन देना था। शिविर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 20 हजार से 10 लाख रुपए तक के विभिन्न बैंकों के आवेदन वितरित किए। पांच बेरोजगार युवकों के प्रकरण तैयार किए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रामभाऊ सोनवणे, सीएमओ वसंत पाटील, सेडमैप के जिला समन्वयक जमील कुरैशी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधि मौजूद थे। सेडमैप जिला समन्वयक जमील कुरैशी ने बताया योजना का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर दोबारा शिविर लगाया जाएगा। इस नई योजना में पांचवीं पास युवा को भी 20 हजार से 10 लाख रुपए तक का ऋण मुहैया कराया जा सकेगा। शिविर दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक चला।