पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमान मंदिर की दीवार ढही, बाल बाल बचा ग्रामीण

हनुमान मंदिर की दीवार ढही, बाल-बाल बचा ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम नेर में हनुमान मंदिर की दीवार गिर गई।

{ग्राम नेर में हुआ हादसा

भास्करसंवाददाता|शाहपुर

ग्रामनेर में रविवार दोपहर 3 बजे हनुमान मंदिर की दीवार ढह गई। इससे एक ग्रामीण बाल-बाल बचा। गांव के जीवराम गिरी ने बताया पुराने हनुमान मंदिर के पास मवेशियों को बाड़ा है। रविवार को दूध निकालने के बाद कैन रखकर अंदर गया ही था। अचानक दीवार ढह गई। आवाज सुनकर बाहर दौड़ा तो देखा दीवार के मलबे में दूध की कैन दबी थी। हैंडपंप की नाली भी टूट गई। दीवार ढहने की आवाज सुनकर अन्य लोग भी मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने बताया हनुमान मंदिर कई साल पुराना है। मरम्मत नहीं किए जाने से मंदिर की दीवारें जर्जर हो गई हैं। मंदिर के आसपास बड़ी घास उग आई है। लेकिन यहां सफाई नहीं की जा रही है। मंदिर में कोई नहीं जाता। गांव के तुलसीराम पाटील, सुनील कोली, नामदेव पाटील, सुनील पाटील, कैलाश कोली ने बताया जर्जर दीवारों के कारण हादसे का अंदेशा रहता है। मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए।