युवक ने फांसी लगाई, मौत
युवक ने फांसी लगाई, मौत
शाहपुर. शनिवारको सुबह 11 बजे शाहपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर वार्ड क्रमांक 10 निवासी विशाल पिता ज्ञानेश्वर राउत (38) ने सुबह 11 बजे अपने घर के दूसरी मंजिल पर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प|ी जब उसे खाना देने के लिए ऊपर कमरे में पहुंची तो पति को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा। घर के दूसरे लोगों को आवाज लगाई। परिजन ने उसे फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा। दोपहर 2.15 बजे अमरावती नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
9लोगों को जुआ खेलते पकड़ा
शाहपुर. शनिवारको दोपहर 1 बजे शाहपुर पुलिस ने इच्छापुर टोल नाके के पास 9 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। 45 हजार 100 जब्त किए। एसपी अनिलसिंह कुशवाह को मुखबिर ने सूचना दी। शाहपुर पुलिस टीम बनाकर मौके पर पहुंची। यहां विनोद दगडू महाजन, मोहन बाजिराव, रोहीदास युवराज पवार, शेख मुख्तार शेख सत्तार, गोपाल मधुकर महाजन, संजय प्रभाकर महाजन, होमराज देवराम पाटील, संजय अशोक सिरतुरे सभी निवासी अंतुर्ली महाराष्ट्र और विनोद कैलाश गुर्जर निवासी दापोरा को मौके पर जुआ खेलते पकड़ा। एसआई ओमप्रकाशसिंह, किशन राजपूत, एचएस रावत, प्रधान आरक्षक विजय पाटील, रामगोपाल वर्मा, लक्ष्मीनारायण पाल, आरक्षक शैलेंद्र पाल, मुकेश भाटिया, तुकाराम ब्राह्मणे, टीकमसिंह रावत, अनिता भूरिया आदी ने कार्रवाई की।
ट्रैक्टरपलटने से भैंस की मौत
निंबोला. शनिवारदोपहर 1 बजे नेपा तहसील के हैदरपुर-नावरा क्षेत्र से गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नवलसिंह शक्कर कारखाने में रही थी। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर ग्राम झिरी के पास स्पीड ब्रेकर से असंतुलित होकर पलट गई। इसमें हाईवे स्थित एक टपरे में बंधी भैंस की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रॅाली के नीचे दबी भैंस को गन्ना हटाकर बाहर निकाला। तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी। हादसे में पीपल का पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गया है। निंबोला पुलिस के मुताबिक पशुपालक धनपाल मातादीन की भैंस थी। ट्रैक्टर मालिक एवं पशुपालक के बीच आपसी समझौता होने के कारण केस दर्ज नहीं हो पाया।
स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर ट