पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आहुतियां अर्पित कर व्यसन छोड़ा

आहुतियां अर्पित कर व्यसन छोड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चापोरा में गायत्री परिवार, पतंजलि योग समिति के शिविर का समापन

भास्कर संवाददाता | शाहपुर

चापोरा में अखिल विश्व गायत्री परिवार व पतंजलि योग समिति के सात दिनी योग शिविर का समापन हुआ। पहले सोमवार की शाम 7:30 से 9 बजे तक तीर्थ दीप महायज्ञ गायत्री परिवार के जितेंद्र शुक्ला व प्रीती शुक्ला ने किया। इसमें 350 ग्रामीणों ने आहुतियां अर्पित की। 100 से अधिक युवाओंं ने व्यसन छोड़ने का संकल्प लिया। दीप जलाकर अपने गांव को आदर्श तीर्थ बनाने का संकल्प लिया।

युवाओ ने चापोरा को व्यसन मुक्त, स्वस्थ, स्वच्छ, संस्कार युक्त व सामाजिक समरसता से भरा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान करीब 100 लोगों ने यज्ञ की पूर्णाहुति के रूप में व्यसन छोड़े। जितेंद्र शुक्ल ने कहा पाश्चात्य संस्कृति के कारण हमारे आहार, विहार, रहन सहन, खानपान व आचार, विचार में विकृतियां उत्पन्न हुई। समाज में तमाम तरह की समस्याओं को जन्म दिया है। भारतीय संस्कृति को पुनः अपनाकर अभिनव भारत व समाज की रचना की जा सकती है। इस दौरान सरपंच सहित गजेंद्र पाटील, प्रवीण पाटील, श्याम सोनवणे, पीडी महाजन उपस्थित थे।

शिविर के समापन पर दीप आरती में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

खबरें और भी हैं...