बाइक को मारी टक्कर ससुर-दामाद घायल
शाहपुर-फोफनाररोड पर कोदरी के पास पीछे से रही बाइक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे आगे चल रही बाइक पर सवार ससुर-दामाद रोड पर गिर पड़े। दोनों को गंभीर चोट आई है। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। लोगों ने सूचना देकर एंबुलेंस 108 को मौके पर बुलवाया। इससे दोनों को शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हादसा शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे हुआ। जानकारी अनुसार शाहपुर निवासी मुरलीधर देवराम चिनावल (महाराष्ट्र) निवासी ससुर श्रावण माली के साथ रिश्तेदारों से मिलने फोफनार गया था। यहां से दोनों बाइक पर लौट रहे थे। कोदरी के पास उनकी बाइक को पीछे से रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों रोड पर गिर पड़े। इससे मुरलीधर को पैर में गंभीर चोट आई। उसका ससुर श्रावण भी घायल हो गया।
पहलेसे पैर में था फ्रेक्चर-जानकारी अनुसारमुरलीधर को पैर में पहले से ही फ्रेक्चर था। उसके पैर पर पट्टी भी बंधी थी। शुक्रवार को ही वह भुसावल में पैर का प्लास्टर कटवा कर लौटा था। इसके बाद रिश्तेदारों से मिलने फोफनार आया था। हादसे में फ्रेक्चर वाले पैर के पंजे पर ही गंभीर चोट आई है।