पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किया 31 करोड़ के सलसलाई गुलाना रोड का लोकार्पण

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किया 31 करोड़ के सलसलाई-गुलाना रोड का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करोड़ों के दो अन्य कार्यों की भी सौगात दी

शाजापुर.पीडब्ल्यूडी मंत्रीसरताज सिंह ने शनिवार को जिले में 57 करोड़ से ज्यादा लागत के तीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 21.26 करोड़ से बनी अकोदिया-सुंदरसी की 26.50 किमी सड़क, सलसलाई से गुलाना बोलाई 19.31 किमी मार्ग (31.1 करोड़) और धाराखेड़ी में चीलर नदी पर बने उच्च स्तरीय 210 मीटर लंबे सेतु (4.80 करोड़ रु.) का लोकार्पण शामिल है।

अकोदिया में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सरताज सिंह ने कहा देश के विकास में सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 तक सड़क निर्माण का लक्ष्य पूरा करना निश्चय किया है। उन्होंने कहा सड़क के महत्व को सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने समझा है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का प्रारंभ कर देश को सौगात दी है। मंत्री सिंह ने कहा प्रदेश में अब तक 60 हजार किमी का निर्माण हुआ है। पहले 7 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी, अब 27 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। शुजालपुर क्षेत्र में 163 करोड़ रुपए के विकास कार्य होना प्रसन्नता की बात है। कार्यक्रम में सांसद मनोहर ऊंटवाल, जसवंत सिंह हाड़ा, इंदरसिंह परमार, अरुण भीमावद, पूर्व विधायक नेमीचंद जैन, नरेंद्र सिंह बैस ने संबोधित किया। धाराखेड़ी में आयोजित समारोह के दौरान नपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी भी मौजूद थे। सीसीबी अध्यक्ष शिवनारायण पाटीदार, जिपं अध्यक्ष लीलादेवी परमार, फूलसिंह मेवाड़ा, नपं अध्यक्ष दौलतसिंह मंडलोई, उषा पालीवाल, लोनिवि मुख्य अभियंता आर.के. सावला मौजूद थे।

मंत्रीने नहीं सुनी महिलाओं की समस्या -निर्माण कार्योंका लोकापर्ण कर शाजापुर पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनना तक उचित नहीं समझा। सराफा में स्वागत कराकर काजू-किशमिश खाते हुए वे विधायकों पार्टी पदाधिकारियों के साथ ठहाके लगाते रहे। इसके बाद आजाद चौक में चाय की चुस्की ली और रवाना हो गए। इस दौरान दो महिलाएं हाथ जोड़े मंत्री को अपनी पीड़ा सुनाने के लिए खड़ी रही। लेकिन मंत्री ने उन्हें देखकर भी अनदेखा कर दिया। इधर, मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी महिलाओं को बीच में ही रोक दिया। ऐसे में दोनों महिलाएं निराश होकर लौट गई।

अकोदिया में लोकार्पण करते पीडब्ल्यूडी मंत्री सरताजसिंह अतिथि।