पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2500 क्विंटल सोयाबीन से भरे ट्राले को ढूंढने में जुटी पुलिस

2500 क्विंटल सोयाबीन से भरे ट्राले को ढूंढने में जुटी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के गल्ला व्यापारी दिनेश विजयवर्गीय का 250 क्विंटल सोयाबीन अज्ञात ट्रक मालिक द्वारा गायब कर दिया गया। इसका पता अब तक नहीं चला। यह ट्रक राजेश ठाकुर नामक ड्राइवर चला रहा था, लेकिन उसे झांसा देकर क्लीनर ट्रक लेकर गायब हो गया। ट्रक किस तरफ गया, इसके लिए भोपाल, इंदौर मार्ग पर आष्टा से इंदौर और आष्टा से भोपाल तरफ के टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ट्रक ले जाने की लोकेशन ली गई। पता चला कि ट्रक कोठरी, फंदा से होता हुआ फंदा बायपास से सीधे गांधी नगर तरफ जाता दिखाई दिया। लेकिन गांधीनगर के बाद किसी भी टोल पर ट्रक का जाने नहीं पाया गया।

चोरी गए ट्रक का पता लगाने के लिए सीहोर और शाजापुर पुलिस का एक दल बनाया गया है। इसमें दो एसडीओपी, दो टीआई सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। इधर, गल्ला व्यापारियों के माल के लगातार गायब होने के कारण व्यापारी संगठनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि कई बार इस प्रकार की वारदात बदमाशों द्वारा अंजाम दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं। यहां पर पूर्व में जो गेहूं के ट्रक गायब हुए थे। उसमें सतना बनारस तक के ट्रांसपोर्टरों के नाम तक दे दिए गए थे, लेकिन अभी तक उन पर भी कोई कार्रवाई पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर नहीं की गई। इस बारे में गल्ला व्यापारी संघ के प्रतिनिधि गोपाल गोयल का कहना है पुलिस द्वारा इस प्रकार के गैंग के लिए कड़े कदम उठाना चाहिए, ताकि व्यापारियों के साथ जो लाखों की धोखाधड़ी होती है, उसे रोका जा सके। वहीं एसडीओपी डी.के. जैन का कहना है पुलिस द्वारा हर मामले में पूरे प्रयास किए जाते हैं। पूर्व की वारदातों को भी गंभीरता से लिया गया था। इसे भी गंभीरता से लिया जा रहा है। इसके लिए जो दल बनाया गया है। उसके द्वारा चोरों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।