पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमएचओ ने निजी नर्सिंग होम का निरीक्षण किया, अिनयमितताएं मिली

सीएमएचओ ने निजी नर्सिंग होम का निरीक्षण किया, अिनयमितताएं मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर. नगरमें संचालित कुछ निजी नर्सिंग होम पर व्याप्त अनियमितताओं की जानकारी मिलने पर शनिवार रात सीएमएचओ डॉ. अनुसूइया गवली सिन्हा शुजालपुर पहुंची। निजी नर्सिंग होम के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं वास्तविकता में सामने आईं।

कहीं साफ-सफाई का अभाव तो कहीं एक्सपायरी डेट हो चुकी दवाइयां रखी मिलीं। कहीं-कहीं गंदगी इतनी थी कि वहां बैठ पाना भी मुश्किल हो रहा था। सीएमएचओ ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण की शुरुआत सिटी- मंडी क्षेत्र के बीच संचालित आरोग्य हॉस्पिटल से की। यहां उन्हें एक्सपायरी डेट दवाई मिली। स्टाफ रजिस्टर भी जांचा। सफाई कर्मचारी नहीं होने तथा स्टाफ सदस्य पूरी तरह से प्रशिक्षित नहीं होने के कारण अस्पताल प्रबंधन से इसके बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार से सीएमएचओ ने मंडी स्थित डॉ. कल्याण राठी के जीवन ज्योति नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल में गंदगी तथा मरीजों को बिस्तर दिए गए थे, उन्हें देखा। डॉ. राठी को खूब खरी खोटी सुनाई। इसके अतिरिक्त यहां जिन डाक्टरों द्वारा महिलाओं के ऑपरेशन किए गए थे, उनसे भी पूछताछ की। यहां उपचार करने आई कालापीपल की कौशल्याबाई ने बताया उनकी बच्चादानी का ऑपरेशन किया गया है। डॉ. गवली ने यहां ओटी का निरीक्षण भी किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के नहीं पाए जाने के बारे में भी अस्पताल प्रबंधन को तलब किया। इसी प्रकार टीम नगर में संचालित एमडीएम हॉस्पिटल के निरीक्षण पर पहुंची। यहां दिखी कमियों को सुधारने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण की प्रक्रिया रात करीब 9.30 बजे तक चलती रही। डॉ. गवली के अनुसार लंबे समय से शुजालपुर में संचालित निजी नर्सिंग होम पर अनियमितताओं की बातें सामने रही थीं, जिसके चलते निरीक्षण किया है। कई जगहों पर अनियमितताएं पाई गई हैं। जिम्मेदारों को निर्देशित किया है।