पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन तीर्थ मंदिर में वार्षिक मेला 16 से

जैन तीर्थ मंदिर में वार्षिक मेला 16 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चार दिनों तक संत सान्निध्य में होंगे कार्यक्रम

भास्कर संवाददाता. मक्सी

जैन तीर्थ मक्सी में पौष दशमी पर मेला महोत्सव का आयोजन 16 दिसंबर से शुरू होगा। परम पूज्य हिमज्योति जी और हितदर्शिता श्रीजी मसा के सान्निध्य में जैन मंदिर में कई धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान होंगे। विधिकारक इंदरमल चौधरी (पिपलोन) अनुष्ठान आदि संपन्न कराएंगे। 16 से शुरू होने वाला मेला 19 दिसंबर तक चलेगा। नगर के भक्ति संगीत साधक शांतिलाल कोठारी के मंडल द्वारा प्रतिदिन भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर अठ्‌ठम तप की आराधना होगी और पारणा के अवसर पर तपस्वियों का सम्मान किया जाएगा।

जैन तीर्थ प्रबंधकारिणी संस्था की आनंदजी कल्याणजी पेढ़ी के अनुसार मांगलिक कार्यक्रमों में अष्टमी 15 दिसंबर को धारणा छोटीदेवी वेदमूथा वोरावड द्वारा पूजन की जाएगी। नवमी 16 दिसंबर को कुंभ स्थापना नवग्रहादि पाटला पूजन सुरेंद्रभाई शाह अहमदाबाद की ओर से होगा। भक्ति अनुष्ठान आशीष पारीख शुजालपुर, 17 दिसंबर को जन्म कल्याणक पर नवकारसी उम्मेदराज सुराणा घाटोली, सुरेश मारवाड़ी की ओर से होगा। इसी दिन मक्सी तीर्थ के लिए आजीवन समर्पित रहे त्रिकम भाई शाह की स्मृति में शांति स्नात्र महापूजन सुरेंद्र भाई, स्वामी वात्सल्य बरडिया बंधु चेन्नई की ओर से होगा। मूर्ति शृंगार महिदपुर श्रीसंघ द्वारा किया जाएगा। 18 दिसंबर को दीक्षा कल्याणक पर बाफना बंधु, वरघोड़ा लुनावत परिवार एवं धार्मिक आयोजन खाबिया परिवार द्वारा होगा। 19 दिसंबर को समापन पर तपस्वियों का पारणा मारवाड़ी परिवार की ओर से होगा।