- Hindi News
- आज सिटी क्षेत्र में 3 बजे से 2 घंटे के लिए बिजली बंद
आज सिटी क्षेत्र में 3 बजे से 2 घंटे के लिए बिजली बंद
शुजालपुर | बिजलीकंपनी द्वारा नगर के सिटी और मंडी क्षेत्र में बिजली प्रदाय व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते पहले मंडी क्षेत्र में सुधार किया गया है अब कंपनी के द्वारा नगर के सिटी क्षेत्र में सोमवार दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक बिजली प्रदाय सप्लाई बंद की जाएगी। इस बारे में कंपनी के जूनियर इंजीनियर जे.एस. खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ जगह पर फाल्ट अन्य परेशानियां होने से बिजली उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते इसमें सुधार के लिए बिजली कंपनी सिटी क्षेत्र में 2 घंटे के लिए बिजली प्रदाय बंद की जाएगी।