पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज का काम पूरा, आवागमन नहीं

रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज का काम पूरा, आवागमन नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों को अब नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजार

सिटीरिपोर्टर | शुजालपुर

नगरके लोगों को अब रेलवे फाटक पर गेट बंद होने पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए यहां रेलवे विभाग ने पिछले एक साल से जो रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज का निर्माण शुरू किया था। वहां विभाग ने रेलवे ट्रैक के नीचे की खुदाई करने का काम पूरा करने के बाद अब उसके नीचे सांचे लगाकर पुलिया बनाई जा रही थी। वह काम भी पूरा कर दिया है।

वर्तमान में पानी भरा होने और एप्रोच रोड का काम पूरा नहीं होने के कारण इसका उपयोग अभी नहीं किया जा सकता है। इसके लिए एक ओर मंडी क्षेत्र की तरफ ब्रजनगर कॉलोनी तरफ जाने के लिए यहां रोड बनाने का काम किया जाना है। वहीं दूसरी ओर कृष्णा नगर कॉलोनी के समीप कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लेने के कारण रेलवे ने रोड निर्माण में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब तक दोनों तरफ रोड़ बनाने का काम पूरा नहीं हो जाता है। वहीं यहां भरे पानी को निकासी की व्यवस्था नहीं की जाती तब तक मार्ग को चालू नहीं किया जा सकेगा। रेलवे इंजीनियर राजेंद्र सिंह का कहना है कि रेलवे विभाग ने रेलवे क्रासिंग पर अंडरब्रिज पुलिया बनाने का काम पूरा कर दिया है। लेकिन इसका उपयोग तभी संभव है। जब यहां रोड का निर्माण होगा। रेलवे ने अपनी सीमा में रोड बनाने के लिए टेंडर प्रकिया पूरी कर ली है। लेकिन नपा सीमा में नपा को काम कराना है। पानी की आवक रोकने के लिए दोनों तरफ बाउंड्री निर्माण किया जाएगा। लेकिन उसके बाद भी जो पानी आएगा उसकी निकासी व्यवस्था और रोड़ निर्माण किया जाना है उसके लिए अतिक्रमण हटाने का काम नपा को किया जाना है। जब तक यह काम पूरा नहीं होता है। तब तक अंडरब्रिज उपयोगी साबित नहीं होगा। विधायक जसवंत सिंह हाड़ा को अवगत करवाया गया था। उनके द्वारा इस संबंध में नपा से चर्चा करने की बात कही गई थी।

^नगर के लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यहां अंडरब्रिज का काम किया जा रहा है। यहां नपा द्वारा जो काम किया जाना है उसे भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके लिए रेलवे के इंजीनियर से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है। जसवंतसिंह हाड़ा, विधायक

रेलवे ट्रैक पर इस तरह बनाया अंडरब्रिज