पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 गोवंश सहित 4 गिरफ्तार

30 गोवंश सहित 4 गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलसलाई |अवैधतरीके से गोवंश ले जाते शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 3 बजे सलसलाई पुलिस ने 30 गोवंश सहित 4 को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सारंगपुर-शुजालपुर रोड पर ग्राम किठोर के पास एक ट्रक रुकवाया। इसमें 30 गोवंश को रखा गया था। पुलिस ने गोवंश बरामद कर रशीद पिता कल्लू खां, अजित उर्फ लाला दोनों निवासी आष्टा, अनीस पिता चांद खां, सद्दाम पिता शाकिर खां दोनों निवासी सारंगपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अारोपी मवेशियों को सारंगपुर से शुजालपुर की ओर ले जा रहे थे।