पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली संबंधी शिकायतों के लिए यहां संपर्क करें

बिजली संबंधी शिकायतों के लिए यहां संपर्क करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली संबंधी शिकायतों के लिए यहां संपर्क करें

शाजापुर | मप्रपश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आगामी रबी सीजन में विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति फेल होने जले ट्रांसफार्मर को बदलने संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए वृत्त वार कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। वृत्त शाजापुर के लिए लालघाटी स्थित कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। इसका दूरभाष क्रमांक 07364-226378 है। इस कंट्रोल रूम में कार्यपालन यंत्री ए.एच. शेख मो. 89899-84221, सहायक यंत्री डी.सी. जैन मो. 89899-84434 कार्यालय सहायक श्रेणी तीन एस.आर. नेहे दूरभाष नंबर 07364-227179 पदस्थ किए गए हैं। इसी तरह संभाग शाजापुर के लिए लालघाटी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07364-227906 है। इस कंट्रोल रूम में कार्यपालन यंत्री एच.सी. यादव मो. 89899-84414 एवं कार्यालय सहायक वर्ग-तीन शकील परवेज मो. 98263-59229 को पदस्थ किया है। संभाग शुजालपुर के श्रीराम मंदिर रोड स्थित कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07360-242212 है। इस कंट्रोल रूम में कार्यपालन यंत्री आर.पी. कुंडल मो. 89899-84367 एवं कार्यालय सहायक वर्ग-तीन सोहनकुमार कसोदिया मो. 98264-79355 को पदस्थ किया है। संभाग आगर में उज्जैन रोड स्थित कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07362-260874 है। इस कंट्रोल रूम में कार्यपालन यंत्री गौरव सोनी मो. 89899-84430 एवं कार्यालय सहायक वर्ग-तीन अशोक कोठारी मो. 94259-91349 को पदस्थ किया है।