पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन समाज ने क्षमा उत्सव मनाया

जैन समाज ने क्षमा उत्सव मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन समाज ने क्षमा उत्सव मनाया

शुजालपुर | क्षमाही वीरों का आभूषण होना चाहिए। क्रोध का प्रत्युत्तर क्रोध के रूप में देकर हम उसकी शृंखला को बढ़ा देते हैं। क्रोध पर काबू पाना सिख लिया मानो जीवन जीना सिख लिया। उक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा आयोजित सकल जैन समाज के क्षमावाणी कार्यक्रम में छिंदवाड़ा से आई ब्रह्मचारिणी सुधा दीदी ने व्यक्त किए। काव्यात्मक दृष्टांतों से भी क्षमा की महिला को प्रतिपादित किया। मंगलाचरण प्रस्तुति ग्रुप की रूपल शाह, स्मिता शाह ने प्रस्तुत किया। स्वागत गीत झील शाह, चारू शाह, तनु शाह, प्रक्षाली शाह द्वारा प्रस्तुत किया गया। समर्पण गीत संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल सर्राफ, डॉ. डी.सी. सुराना, अतुल जैन सिरमोर, ललित ओसतवाल, हरीश शाह, कमल चौधरी, योगेंद्र जैन, रचना जैन एवं ग्रुप के अध्यक्ष दिलीप जैन, सचिव संतोष जैन ने प्रस्तुत किया संस्था द्वारा जैन समाज के इस आयोजन में पर्यूषण महापर्व के दौरान श्वेतांबर जैन समाज एवं दिगंबर जैन का स्थानीय महाजनवाड़ी के नवीन प्रवचन हॉल में तपस्वियों का बहुमान जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा ब्रह्मचारी सुधा दीदी के शुभाशीष से संपन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित एसडीओपी डी.के. जैन, बिंदू शाह, विपुल शाह, नवरतन धारीवाल, ज्ञानेंद्र चौधरी, अशोक जैन ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन सचिन जैन ने किया। आभार अल्पा शाह ग्रुप उपाध्यक्ष राजकुमार जैन ने माना।