पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को रोजगार के टिप्स दिए

छात्रों को रोजगार के टिप्स दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रों को रोजगार के टिप्स दिए

शुजालपुर | नगरके शासकीय जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में 2 दिनी शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में कॉलेज की छात्राओं को स्वरोजगार के संबंध में तथा ब्यूटीशियन एवं फुड प्रिजर्वेशन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.सी. राठी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.एम. पाल द्वारा की गई। विशेष अतिथि के रूप में हरमीत कौर, डॉ. छाया देशमुख, डॉ. विनोद देशमुख, डॉ. डी.के. बुधोलिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्यूटीशियन कोर्स की प्रतिभागी दीपा जायसवाल द्वारा अपने अनुभवों पर आधारित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। फुड प्रोसेसिंग कोर्स के प्रतिभागी विजय वर्मा ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि राठी ने कहा कि आज के इस प्रतिस्पर्धा के युग में वही विजय हासिल करता है जो अपने जीवन में अच्छे विचारों कला को अपनाता है। कार्यक्रम में गुरमीत कौर ने ब्यूटीशियन से संबंधी रोजगार के कुछ टिप्स दिए। संचालन छात्र अनिल शर्मा द्वारा किया गया। आभार मोनिका परमार ने माना।

शिविर का शुभारंभ करते हुए अतिथि।