पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साप्ताहिक हाट बाजार में लगा जाम

साप्ताहिक हाट बाजार में लगा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | मंडीक्षेत्र के साप्ताहिक हाट वाले दिन बिगड़ी व्यवस्था के कारण यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ बार-बार जाम लगता रा। एक ओर इस दिन दुकानदार तो अपनी दुकानों का सामान तो सड़क तक रख ही लेते हैं। हाथ ठेलों के कारण भी व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ जाती है। यूं तो रविवार के दिन बाजार में बड़े वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहते है, लेकिन इसकी ओर जिम्मेदारों का बिल्कुल ध्यान नहीं है। ये वाहन बाजार तक जाते हैं और कई बार जाम की स्थिति बनती है। सिटी मंडी के बीच चलने वाले ऑटो टेम्पो को भी इस दिन बाजार में आना प्रतिबंधित था। लेकिन अब उनको भी रोकने वाला कोई नहीं है। बेखौफ वाहन चालक प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। इससे यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। कई बार लोगों ने शांति समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया। लेकिन स्थिति अब भी वैसी ही है। पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक नायक का कहना है कि यहां पर पूर्व में नपा द्वारा बाजार के दिन दुकान लगाने वाले लोगों के लिए लाइन डाली जाती थी। लेकिन पिछले कुछ दिन से यहां पर बंद करने के कारण मंडी के शासकीय अस्पताल, जैन मंदिर , टेम्पो चौराहा, एमजी मार्ग, लोहिया मार्ग पर वाहन लेकर जाना तो अलग बात है, पैदल निकलने वालों को भी मशक्कत करना पड़ती हैं। इस बारे में नपाध्यक्ष रचना जैन का कहना है कि पूर्व की तरह फिर से साप्ताहिक हाट वाले दिन व्यववस्था संचालित की जाएगी।

साप्ताहिक हाट वाले दिन अव्यवस्था के कारण वाहन चालकों को ऐसे परेशानी का सामना करना पड़ा।