- Hindi News
- बस स्टैंड पर सफाई नहीं होने से यात्री परेशान
बस स्टैंड पर सफाई नहीं होने से यात्री परेशान
बस स्टैंड पर सफाई नहीं होने से यात्री परेशान
तनोड़िया| बसस्टैंड पर इन दिनों साफ-सफाई नहीं होने से कचरे के ढेर लग रहे है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। माकड़ौन, तराना, बड़ौद, उज्जैन, आगर सहित आसपास के कई ग्रामीण इलाकों के रहवासी गंतव्य तक जाने के लिए यहां से गुजरते हैं। तो यहां उतरते ही उनका सामना गंदगी से होता है। सबसे दयनीय हाल बस स्टैंड स्थित एकमात्र सुविधाघर के है। यहां वर्षों से सफाई नहीं किए जाने से यह अनुपयोगी साबित हो रहा है। रहवासी महेश मित्तल का कहना है ग्राम पंचायत सफाईकर्मियों से नियमित सफाई नहीं करवाती है। नागरिकों ने जिम्मेदारों से शीघ्र ध्यान देकर नियमित सफाई कराने की मांग की है। मामले में ग्राम पंचायत तनोड़िया की सरपंच भागवंता देवेंद्र टेलर का कहना है कि यहां गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। गड्ढे भर जाने से समस्या आती है। जल्द ही सफाई करवाई जाएगी।
ग्रामभारती जिला कार्यालय का शुभारंभ-शुजालपुर| ग्रामभारती शिक्षा समिति मंडी के जिला कार्यालय का लोकार्पण ग्राम भारती शिक्षा समिति मालवा प्रांत उज्जैन के संगठन मंत्री शशिकांत फड़के के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रादेशिक सचिव नरेंद्र पालीवाल, प्रादेशिक सदस्य रामगोपाल आर्य, मालवा प्रांत के प्रांत प्रमुख जुगल किशोर, जिला प्रमुख नंदकिशोर पाटीदार उपस्थित थे। जानकारी कार्यालय प्रमुख मूलचंद सोनी ने दी।