श्रीरामकथा में जल रही आस्था की ज्योत
हिंदी दिवस पर बाल कवि सम्मेलन का आयोजन
शुजालपुर. हिंदीलेखिका संघ एवं साहित्य चेतना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस पर रविवार को हिंदी सप्ताह का शुभारंभ किया। हिंदी सप्ताह के अंतर्गत परिषद द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस मौके पर रविवार को लोकगीत गायन बच्चों का कवि सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमारी धारीवाल, ग्रीष्मा शाह मौजूद थे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि राजकुमारी अग्रवाल, मधु मंडलोई, शैलजा देशमुख उपस्थित रहे। लोकगीत गायन प्रतियोगिता में
श्रीरामकथा में जल रही आस्था की ज्योत
सुसनेर.श्रीरामायण ग्रंथ4 वेद, 18 पुराण, 6 शास्त्र और सभी ग्रंथों का सार है। भगवान श्रीराम की भक्ति में रुचि लगाना सुरुचि है। उक्त विचार कल्याण जीनिंग फैक्ट्री मे चल रही नौ दिवसीय श्रीरामकथा के दूसरे दिन उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कथावाचक पं. श्याम भारद्वाज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अगर जीवन में बुराई रहेगी तो आनंद नहीं आएगा। आनंद के लिए तो प्रभु की भक्ति में मन लगाना पडे़गा। श्रीरामकथा का आयोजन सीताराम सेवा समिति द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने के लिए प्रतिदिन बडी़ संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
हिंदी दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
आगर-मालवा. रविवारको हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षक दिनेश कुंभकार एवं संतोष भटनागर थे। अध्यक्षता संस्था प्रधानाचार्य परमानंद शर्मा ने की। अतिथियों ने अपने संबोधनों में कहा कि हम हिंदी बोलते हैं, लेकिन हिंदी पसंद नहीं करते। इस संस्था में हिंदी को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, जो विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति उत्साहित करती है। संचालन साक्षी अग्रवाल ने किया। आभार परिवेश परमार ने माना।
न्यूज़ इनबॉक्स