3 करोड़ से बनेगा 30 बिस्तरों का अस्पताल
शुजालपुर|नगरमें स्वास्थ्य विभाग ने एक और सौगात देते हुए 3 करोड़ रुपए खर्च कर 30 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। बाकायदा इसके लिए पहल शुरू हो चुकी है।
नए अस्पताल के लिए रविवार को स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर सहित भोपाल मुख्यालय से अधिकारियों की टीम शुजालपुर पहुंची। उन्होंने अस्पताल के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। इसके लिए जो आवश्यक कार्रवाई की जानी है उसके लिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम से चर्चा कर आगे कार्रवाई को करने के लिए शासन को उनकी रिपोर्ट के लिए जानकारी ली। यहां विगत 6 माह से अधिक समय से यह अस्पताल बंद है। इस कारण लोगों को उपचार करने के लिए सिटी जाना पड़ता है। यहां अस्पताल तो बंद कर दिया लेकिन उसकी आगे की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं हुई। जबकि रविवार को जिस टीम ने निरीक्षण किया। अस्पताल की जगह पर जल्द ही भवन बनाने का काम शुरू करने की बात कर रहे हैं। इधर, विधायक जसवंत सिंह हाड़ा ने मंडी के शासकीय अस्पताल को भी जल्द से जल्द बनाए जाने का भरोसा दिलाया है। इसके लिए 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल गई है। इसका काम लोनिवि के अंतर्गत आने वाले उसकी एक अन्य संस्था के माध्यम से किया जाना है। जल्द ही इसका काम शुरू करा दिया जाएगा।