भोपाल की घटना के कारण नहीं निकला जुलूस
शुजालपुर. ईरानीसमाज के लोगों द्वारा मोहर्रम के चालीस दिन बाद मातम का जुलूस नगर में निकाला जाता है। रविवार को जुलूस निकाला जाना था। इसमें भोपाल के ईरानी समाज के लोग भाग लेते हैं। लेकिन दो दिन पहले करोंद में हुए खूनी संघर्ष के कारण ईरानी समाज के लोग यहां जुलूस में भाग लेने नहीं आए। इस बारे में ईरानी समाज के एक युवक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया हम हर साल शुजालपुर में मंडी बस स्टैंड से लेकर भीलखेड़ी की दरगाह तक जुलूस निकालते हैं। लेकिन इस बार हमारे कुछ साथियों के साथ यहां पर की गई मारपीट के कारण वे यहां पर नहीं सके।