सड़क पर पार्किंग, यातायात बाधित
शुजालपुर|सिटी क्षेत्रमें न्यायालय में वृहद लोक अदालत के दौरान एक बार फिर पार्किंग के लिए सड़क का उपयोग किया गया। नतीजतन आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सिटी क्षेत्र में शासकीय बालक हायर सेकंडरी से लेकर भीमपुरा तरफ जाने वाले मार्ग को पुलिस द्वारा पूरी तरह पार्किंग के लिए उपयोग में लिया जा रहा था। इससे यहां आने-जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी बड़े वाहनों के चालकों को करना पड़ी क्योंकि एक तरफ से वाहन निकालने के कारण बार-बार जाम की स्थिति बनी। इसी मार्ग से पचोर तरफ से वाहन आते-जाते हैं। इस कारण बार-बार जाम की स्थिति बनी। यहां पर अक्सर कई बार सड़क का उपयोग जब पार्किंग के लिए किया जाता है तो इस प्रकार की स्थिति बनती है।
यातायात पुलिस को इसके लिए अलग से व्यवस्था करना चाहिए तथा वाहनों को फोरलेन के बजाए रायपुर मार्ग पर खड़ा किया जाना चाहिए ताकि वाहन चालकों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। यातायात पुलिस जवान जितेंद्र राठौर ने बताया फोरलेन होने के कारण एक तरफ का मार्ग बंद कर दिया जाता है। दूसरी तरफ का मार्ग वाहनों के आने-जाने के लिए रखा जाता है।