पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात विधाओं में 50 प्रतिभागियों ने सहभागिता की

सात विधाओं में 50 प्रतिभागियों ने सहभागिता की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजेता करेंगे विवि स्तरीय स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व

भास्करसंवाददाता | शाजापुर

जिलेके लीड बीएसएन कॉलेज में सोमवार को एक बार फिर युवा उत्सव के रंग बिखरे। अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों का ज्ञान परखा। नौ में से सात विधाओं में करीब 50 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अब आगामी दिनों में विवि स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जानकारी देते हुए बीएसएन कॉलेज के युवा उत्सव प्रभारी डॉ. एस.के. तिवारी ने बताया सोमवार को कॉलेज में युवा उत्सव की जिला स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रश्नमंच में 6 टीमें, वाद-विवाद में 10, वक्तृत्व कला में 5, स्थल चित्रण में 2, व्यंग्य चित्रण और क्ले मॉडलिंग में क्रमश: 1-1 और रांगोली विधा में 9 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल, नलखेड़ा, पोलायकलां सहित कुछ अन्य कॉलेजों से विद्यार्थी पहुंचे। कॉलेज के प्रथम तल के कक्ष क्रं. 26 में दोपहर 12 बजे से विधाओं की शुरुआत हुई थी जो शाम करीब साढ़े चार बजे तक चली। कॉलेज के स्टाफ सदस्यों का प्रतियोगिता आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

सहीजवाब सामने आते ही तालियां गूंजी-प्रतियोगिता मेंप्रश्नमंच विधा काफी रोचक रही। संस्था के सहा. प्राध्यापक डॉ. बी.एस. विभूति ने करंट अफेयर्स से जुड़े कई रोचक और ज्ञानवर्धक प्रश्न टीमों से पूछे। सही जवाब सामने आते ही कक्ष तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान खचाखच भरा रहा आयोजन स्थल कक्ष। इनसेटप्रश्नमंचविधा में टीमों से प्रश्न पूछते सहा. प्राध्यापक डॉ. विभूति।

बीएसएन कॉलेज में युवा उत्सव : अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में परखा ज्ञान