जामनेर में अतिक्रमण हटाया
जामनेर में अतिक्रमण हटाया
शुजालपुर| तहसीलके अंतर्गत ग्राम जामनेर में कुछ लोगों ने शासकीय जगह पर कब्जा कर लिया था। जमीन पर कब्जा कर वे अपने निजी काम के उपयोग में ले रहे थे। इस कारण यहां पर कुछ दूरी पर स्थित ग्राम धार्मिक स्थल होने के कारण यहां आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को तहसीलदार मधुकांत दुबे तथा नायब तहसीलदार पल्लवी पुराणिक ने अतिक्रमण को हटाया। इस बारे में तहसीलदार दुबे ने बताया यहां कुछ लोगों द्वारा शासकीय जमीन पर कब्जा कर उसे अपने आधिपत्य में ले लिया गया था। इसे हटवाने का काम प्रशासनिक अमले ने किया। उन्होंने कहा आगे भी यदि किसी ने इस प्रकार से शासकीय जगह पर कब्जा किया तो इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
रेतीसे भरा ट्रैक्टर नदी में गिरा-कानड़| समीपस्थग्राम चौमा स्थित लखुंदर नदी की छोटी पुलिया से रेती से भरा ट्रैक्टर सोमवार देरशाम सात बजे नदी में जा गिरा। ग्रामीणों ने बताया ग्राम पिथाखेडी़ से रेती भरकर कानड़ की ओर जा रहा था। संतुलन बिगडा़ और ट्रैक्टर नदी में जा गिरा। ट्रैक्टर चालक को आगर अस्पताल में उपचार दिया गया है।