पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्रि पर्व : सामूहिक नृत्य में महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी

नवरात्रि पर्व : सामूहिक नृत्य में महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें इन दिनों नवरात्रि पर्व की धूम जारी है। देवी मंदिरों में भी प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ पड़ रही है। इसके अलावा सखी सहेली डांडिया रास ग्रुप द्वारा प्रतिदिन मंडी स्थित श्रीरामचंद्र चौबे स्मृति शिक्षा निकेतन में महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं चल रही हैं। दर्शकों से भी विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछकर उन्हें भी पुरस्कृत किया जा रहा है। दूसरी ओर यहां गरबे के साथ एकल सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुति दी जा रही है। इसमें पांच दिनी महोत्सव के तीसरे दिन सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के अलग-अगल ग्रुप ने भाग लेकर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी गई। इसमें पायल ग्रुप द्वारा रामलीला फिल्म के गीत नगाड़े संग ढोल बाजे और बैंड-बाजे पर प्रस्तुति दी जा रही है। इसके अतिरिक्त रिदम ग्रुप द्वारा आयो रे म्हारा ढोलना गीत पर प्रस्तुति दी। इसी प्रकार सरगम ग्रुप द्वारा पालन हारे गीत पर प्रस्तुति दी। इसका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर मजा लिया। यहां आयोजित इस नृत्य की प्रतियोगिता का शुभारंभ मां दुर्गा की पूजा महाआरती के बाद शुरू की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष रचना जैन, सपना जैन, विधि जाधव, सुषमा नेमा, हरभजन कौर उपस्थित थीं। इस अवसर पर नपाध्यक्ष जैन ने कहा कि यहां पर सखी सहेली डांडिया ग्रुप द्वारा जो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, वह एक अच्छी पहल है। इससे नगर की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्रतिभागियों द्वारा दी गई प्रस्तुति की सराहना की। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राजकुमारी अग्रवाल, सीमा वैश्य, जहान्वी जाधव रहीं। प्रतियोगिता के पूर्व ग्रुप की सदस्य ग्रीष्मा शाह ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। संध्या गोयल, रिंकू सोलंकी, संध्या धारीवाल, वीणा गोयल, मधू चौधरी, जया माहेश्वरी का विशेष सहयोग रहा।

शुजालपुर. सखीसहेली ग्रुप द्वारा आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देतीं महिलाएं।