पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास परिषद ने शिक्षकों का सम्मान किया

विकास परिषद ने शिक्षकों का सम्मान किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास परिषद ने शिक्षकों का सम्मान किया

शुजालपुर.भारतविकास परिषद द्वारा रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित करके शिक्षकों का सम्मान किया गया। समारोह नगर के शासकीय शारदा एक्स लेंस स्कूल के बहुउद्देश्य हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें सेवा निवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय कन्या हायर सेकंडरी की प्राचार्य मधु मंडलोई ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विनोद देशमुख उपस्थित थे। अतिथियों का भारती विकास परिषद के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान समाजसेवा में अग्रणी रहने वाले सुभाष सक्सेना के निधन पर उनके पुत्र को शाल श्रीफल भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक के उप महाप्रबंधक विपिन महेंद्र विशेष रूप से उपस्थित थे। संचालन राघवेंद्र श्रीवास्तव ने किया। आभार संजय मिश्रा ने माना।