युवक ने फांसी लगाई, मौत
युवक ने फांसी लगाई, मौत
शुजालपुर.नगरसीमा से लगे ग्राम पिपलोद के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलोद निवासी गोपाल उर्फ मोरसिंह पिता जगन्नाथ घोसी (35) ने शुक्रवार रात को गांव के पास ग्रिड के पोल पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर गांव के विक्रमसिंह ने पुलिस तक पहुंचाई। पुलिस द्वारा मौके पर मृतक का पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जांच के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।