जगह-जगह भरा पानी, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
शुजालपुर. नगरमें बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से जगह-जगह पानी भरा है। जिससे यहां के रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में खाली पड़ी जगहों पर पानी भर जाने से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस कारण लोेग बीमार होने लगे हैं। नगर की फ्रीगंज, श्रीनगर, प्रेमनगर, ब्रह्मपुरी, शीतला नगर, पाटीदार काॅलोनी, चित्रांश नगर आदि काॅलोनियों में खाली पड़ी जगहाें पर पानी भर गया है। काॅलोनी नाईजरों द्वारा प्लाट तो बेच दिए गए। लेकिन बारिश के पानी निकासी के लिए नाली और सीपेज की व्यवस्था नहीं की गई। काॅलोनियों में खाली पड़े प्लाटों में पानी भर जाने से आसपास के रहवासियों काे मच्छरों एवं बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। काॅलोनियों के रहवासियों द्वारा नपा में शिकायत दर्ज की गई है। काॅलोनी के दिलीप मेवाड़ा के मुताबिक नपा को पानी गंदगी की जगह पर मच्छर रोधी दवाई का छिड़काव करना चाहिए। नपा के प्रभारी सीएमओ अशोक वर्मा का कहना है कि नगर की सभी कालोनियों में जहां भी इस प्रकार कि समस्या रही है उससे निजात दिलाने के लिए दवाई का छिड़काव कराया जाएगा।