पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संजा विसर्जन करने गई दो बालिकाओं की नदी में डूबने से मौत

संजा विसर्जन करने गई दो बालिकाओं की नदी में डूबने से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संजा विसर्जन करने गई दो बालिकाओं की नदी में डूबने से मौत

शुजालपुर | नगरके समीप ग्राम भीलखेड़ी की एक ही परिवार की दो बालिकाओं की संजा विसर्जन के दौरान जमधड़ नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बसंती पिता दरियाव (14) एवं मंजू पिता बक्षी (12) निवासी भीलखेड़ी दोनों सगे भाइयों की पुत्री हैं। बसंती और मंजू मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे संजा विसर्जन के लिए गांव के समीप जमधड़ नदी पर गई थी। यहां दोनों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीण पुलिस नदी पर पहुंचे और बालिकाओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

सब्जियोंके भाव कम हुए

बेरछा|बारिश केबाद साप्ताहिक बाजार में सब्जियों आवक बढ़ गई है। इससे दाम में भी गिरावट आने लगी है। पिछले दिनों टमाटर 80 रुपए किलो थे। अब 10 रुपए किलो मिलने लगा है। गिलकी, लौकी, भिंडी, बैंगन सहित कई साग-सब्जियां 10 रुपए प्रतिकिलो बिकते देखी गई।





इसके चलते लोगों ने आवश्यक वस्तु में शामिल सब्जियों की सप्ताहभर की खरीददारी की।