- Hindi News
- भारतीय किसान संघ ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान संघ ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान संघ ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा
शुजालपुर.भाकिसंके पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर मंगलवार को अकाेदिया नाके से होकर शनि मंदिर, नपा कार्यालय, रायकनपुरा चौराहा होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। रैली में संघ के पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या ने किसानों को संबोधित किया। संघ पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार पल्लवी पौराणिक को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर किसान संघ के कंवरलाल परमार, ईश्वरचंद्र, गोविंद मंडलोई, रघुनंदन उपलावदिया, शिवचरण चौधरी, भेरूलाल परमार, देवकरण परमार, दिनेश परमार सहित सैकड़ों किसानों ने रैली में भाग लेकर ज्ञापन दिया।
यह है किसानों की मांगंे -
स्टाप डेमाें में पेयजल के बाद जो पानी बचता है वह पानी किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाए। देश में कृषि उत्पादन आकड़ों के आधार पर किसानों के हित में आयात-निर्यात में नीति तय की जाए, कृषि फसल बीमा एच्छिक किया जाए, प्रत्येक खेत को इकाई मानकर किया जाए, किसानों को उनकी फसल बीमा का मुआवजा दिया जाए, बीमा राशि में जो कर्मचारी, अधिकारी भेदभाव करते है उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए आदि मांगे शामिल है।