नशामुक्ति के लिए निकाली रैली
शुजालपुर | नगर की शिक्षण संस्था शासकीय कन्या हायर सेकंडरी की छात्राओं द्वारा सोमवार को नशामुक्ति के लिए नगर के प्रमुख मार्गों से एक रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर नशामुक्ति के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान ये छात्राओं ने अपने हाथों में नशा विरोध में लिखी तख्ती लेकर चल रही थी। रैली शासकीय कन्या स्कूल से शुरू होकर प्रेमनगर, श्रीनगर, विद्यानगर से गुजरी। रैली के समापन पर स्कूल की प्राचार्य मधु मंडलोई द्वारा नशे के कारण, नुकसान के बारे में छात्राओं को बताया। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि हम नशा करते हो, लेकिन अगर हमारे परिवार का कोई सदस्य नशा करता है तो हमें उसे भी रोकना चाहिए। हमें इस बात का प्रयास करना चाहिए कि किस प्रकार से हम समाज में इसके दुष्प्रभाव को रोक सकते हैं।