भारत स्काउट-गाइड शिविर का समापन
भारत स्काउट-गाइड शिविर का समापन
शुजालपुर.शासकीयकन्या हायर सेकंडरी स्कूल सिटी में संचालित भारत स्काउट-गाइड के द्वितीय सोपान शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। पांच दिनी शिविर में स्काउट-गाइड के छात्रों को कई प्रकार की जानकारियों के साथ प्रशिक्षण दिया गया। शिविर समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि उज्जैन संभाग अधिकारी प्रमोद कुमार गांगरोड़े, जिला संगठक सुरेश पाठक, विशेष अतिथि दरियावसिंह मालवीय मौजूद थे। शिविर में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं से ध्यान, शिष्टाचार, प्राथमिक उपचार, व्यायाम, रंगोली, स्ट्रेक्चर, संकेत चिह्न आदि विषयों पर चर्चा हुई। शिविर का संचालन विक्रमसिंह कुशवाह ने किया। इस अवसर पर दिनेश यादव, सुनील दिनकर, माखनसिंह कुशवाह, शिवम नेमा, मुकेश सिसौदिया, लाड़सिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे।