- Hindi News
- बिजली बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया
बिजली बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया
अगस्त माह के बिजली बिल देखते ही शहरवासियों को बिजली का झटका लग गया। प्रतिमाह करीब 300 रुपए का बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को इस बार कंपनी ने 17 हजार का बिल थमा दिया। जिसको लेकर शनिवार को नगरवासियों ने धरना देकर बिजली कंपनी के कर्मचारियों का विरोध जताया और ज्ञापन देकर दिए गए गलत बिलों को सुधारने की मांग की।
गांव के रमेश गुप्ता परिवार में दो सदस्य है और दो ही बल्ब चलाते हैं। दुकान पर काम करते हुए 3 हजार रुपए महीना कमाते है। लेकिन उन्हें कंपनी ने इस बार 4100 रुपए का बिल थमा दिया। हिम्मतपुरा स्थित रईस मिस्त्री को भी 17 हजार 150 रुपए का भारी भरकम बिल दिया है। ऐसे दर्जनों मामले सामने आने पर शनिवार को शहरवासियों ने बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया और बिजली कंपनी के कर्मचारियों के प्रति आक्रोश जताया। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री शुजालपुर आर.के. कुंडल को मोर्चा संभालना पड़ा। साथ ही अ. बडो़दिया नायब तहसीलदार नारायण सिंह नांदेडा, थाना अव.बडोदिया प्रभारी मौके पर उपस्थित हुए। कुंडल ने नागरिकों से कहा कि आपके बिलों की जांच कराई जाएगी। जो अधिक आए है उनमें सुधार कराया जाएगा। शिकायत सही पाए जाने पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वार्ड क्रमांक 8 9 हरिजन मोहल्ला में कई दिनों से बंद पड़े ट्रांसफार्मर को चालू करने के लिए 50 प्रतिशत बकाया बिलों को जमा करने का कहा। आक्रोशित नागरिकों द्वारा ज्ञापन दिया गया एवं कहा गया कि 18 सितंबर 14 तक बिलों का निराकरण नहीं किया गया तो व्यापक रूप में जन आंदोलन किया जाएगा। नगर के पवन मंडलोई, नरेंद्र मंडलोई, विनोद चंद्रवंशी, देवेंद्र मंडलोई, नरेश दीक्षित, मनोज विजयवर्गीय, कैलाश आर्य, अरविंद पटेल, जितेंद्र गुप्ता, सुरेश चंद्रवंशी, संतोष बादशाह, परमानंद टेलर, मुकेश छनगिया, राजेंद्र जलोदिया, चेतन जैन, रईस मिस्त्री, रमेश गुप्ता, राम त्रिवेदी, जितेंद्र कलमोदिया आदि मौजूद थे।
ज्ञापन देकर बताई समस्या।
धरना देकर विरोध जताते नागरिक।