1233 नि:शक्तों को उपकरण देंगे
1233 नि:शक्तों को उपकरण देंगे
शाजापुर.नि:शक्तजनोंको उपकरण वितरित करने के लिए 25 सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम परिसर में सुबह 10 बजे से शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सामाजिक न्याय प्रभारी डिप्टी कलेक्टर हिंदूसिंह चुंडावत ने बताया कि विगत अगस्त एवं सितंबर माह में जिले के नि:शक्तजनों का परीक्षण कराया गया था। परीक्षण में शाजापुर के 590 एवं शुजालपुर के 643 कुल 1233 नि:शक्तजनों का चयन उपकरण प्रदान करने के लिए किया गया है। इन नि:शक्तजनों को 25 सितंबर को आयोजित शिविर के दौरान उपकरणों का वितरण किया जाएगा।