पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर एसपी के पास आए 34 आवेदन

कलेक्टर-एसपी के पास आए 34 आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर|विभिन्न परेशानियोंसे जूझते दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर प्रमोद गुप्ता और एसपी अविनाश शर्मा को अपनी पीड़ा सुनाई। इस पर अधिकारियों ने कुछ का मौके पर ही निराकरण करा दिया और कुछ को समयावधि में पूरा कराने का आश्वासन दिया है।

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चली जनसुनवाई में 34 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें श्यामपुर के चुन्नीलाल ने आंखों के उपचार के लिए आवेदन दिया। हिराना शुजालपुर के मदनसिंह ने चौकीदारी पर वापस रखने, निवाडी़ के अजय माथुर ने मनमाने तरीके से स्कूलों के संचालन, बरगुंडा के कैलाशचंद्र ने आवास प्रदान करने, कालापीपल में स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ रही सेवानिवृत्त मोहनबाई ने स्वत्वों के भुगतान नहीं होने, पालनगर की एक महिला ने दहेज प्रताड़ना, आगराखेड़ी के उप सरपंच ने सहकारी समिति के कार्यों की जांच करने, रिंगनीखेड़ा की जयकुंवरबाई ने विद्युत कनेक्शन, रायपुर के ग्रामीणों ने डेम के कारण आवागमन में हो रही दिक्कतों को देखते हुए ग्राम में ही हाईस्कूल खुलवाने, मो. बड़ोदिया के जगदीशचंद्र ने जिला अंत्यावसायी समिति द्वारा स्वीकृत ऋण की राशि प्राप्त नहीं होने, आनंदीखेड़ी के रामचंद्र ने उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने आदि आवेदन शामिल हंै। एसडीएम शाजापुर लक्ष्मी गामड़, एच.एस. चुंडावत, लोकसेवा गारंटी प्रबंधक रमेश पंड्या सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।

पीड़ितों की समस्याएं सुनते कलेक्टर प्रमोद गुप्ता और एसपी अविनाश शर्मा।