प्रेक्षक खट्टानी ने दौरा कर जायजा लिया
मक्सी| राज्यनिर्वाचन आयोग के प्रेक्षक उमर फारूख खट्टानी मंगलवार को मक्सी पहुंचे। फोटो मतदाता सूची एवं पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उनके साथ जिप के डीपीसी आनंद राघव तिवारी भी मौजूद थे। उन्होंने नगर परिषद सभाग्रह में सभी बीएलओ के साथ बैठक कर निर्वाचन कार्य संबंधी ब्योरा लिया। खट्टानी राज्य के अधिकारी रहे है। वार्डवार फोटो युक्त प्रारंभिक मतदाता सूची 29 अगस्त को प्रकाशित की गई। इससे संबंधित दावे/आपत्ति निर्धारित प्रारूप में 15 नवंबर दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए गए हंै पूरे नगर के 15 वार्डों से मात्र 107 दावे/ आपत्ति आए। जिन्हें निराकरण के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भेजा है।
प्रेक्षकने मतदाता सूची का जायजा लिया-कालापीपल| नगरमें पहली बार होने वाले नगरीय निकायों के चुनावों के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने कम करने के साथ दावा/आपत्ति का कार्य जोरों पर है। नगर में चयनित वार्ड के बीएलओ इस कार्य में लगे है। मतदाता सूची की जारी कार्रवाई का निरीक्षण करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक उमर फारूख खट्टानी ने मंगलवार को नगर का दौरा किया। मतदान केंद्रों पर जाकर बीएलओ से जानकारी ली प्राधिकृत कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रेक्षक के इस दौरे में तहसीलदार आनंद मालवीया भी साथ थे।
नगरीयनिकाय चुनाव के लिए पर्यवेक्षक का दौरा-शुजालपुर| नगरीयनिकाय निर्वाचन के पर्यवेक्षक उमर फारूख खट्टानी द्वारा नगरीय चुनाव की तैयारी का जायजा लिया गया। अनुभाग के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका शुजालपुर, अकोदिया, पोलायकलां एवं नगर पंचायत पानखेड़ी, कालापीपल का दौरा किया। इस दौरान उनके द्वारा दावे आपत्तियों के निरीक्षण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वार्डों की स्थिति और मतदाता सूची में किए गए बदलाव के बारे में जानकारी ली गई।