- Hindi News
- प्रतियोगिता में इंटरनेट आवश्यक पर बच्चे बोले
प्रतियोगिता में इंटरनेट आवश्यक पर बच्चे बोले
शुजालपुर| साहित्यचेतना परिषद और हिंदी लेखिका संघ के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। पखवाड़े के चलते सोमवार देर रात वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इंटरनेट आवश्यक विषय बाल वर्ग के लिए रखा गया था। विषय पर पक्ष में बोलते हुए विकास शर्मा प्रथम रहे। द्वितीय स्थान कृति को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार हर्ष पाटीदार आयुषी अग्रवाल को दिया गया। ओपन स्तर वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम डाॅ. संजय मिश्रा विषय के पक्ष में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रथम स्थान पर रहे। विनय देश पांडे विपक्ष में बोलते हुए द्वितीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार दीपक रायकवार को दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक वल्लभ शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी लेखिका संघ जिलाध्यक्ष ग्रीष्मा उपस्थित थी। मुख्य अतिथि साहित्य चेतना परिषद अध्यक्ष शरद देशमुख रहे। विशेष अतिथि बबीता परमार, राजकुमारी अग्रवाल थे। प्रतियोगिता में निर्णायक रामनारायण परमार, प्राचार्य मधु मंडलोई, शांतिलाल अग्रवाल ने अपनी भूमिका निभाई। संचालन गोविंद शर्मा ने किया। आभार अनिल नालमे ने माना।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में उपस्थित श्रोता प्रतिभागी। इनसेट-प्रतियोगिताका शुभारंभ करते अतिथि।