शिविर के माध्यम से चलाया सफाई अभियान
शुजालपुर | स्व. श्रीलाल सक्सेना स्मृति कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम जेठड़ा में किया गया। इस दौरान शिविर में भाग लेने वाले बच्चों द्वारा श्रमदान करके ग्राम में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान एक बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यागवेंद्र परमार द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि के रूप में अनिल परमार ने छात्रों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परमार ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर का आयोजन समय-समय पर किया जाना चाहिए ताकि इसके माध्यम से छात्रों में सेवा का भाव जाग सके। विशेष अतिथि जयप्रकाश परमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन इंद्रजीत सिंह पंवार ने किया। अाभार कार्यक्रम अधिकारी रवि धाकड़ ने माना।