बच्चों को प्रशिक्षण दिया
शुजालपुर | प्रधानमंत्री कम्प्यूटर साक्षरता अभियान के अंतर्गत शुभम एकेडमी व परफेक्टर क्लासेस के संयुक्त तत्वावधान में 150 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को ई-जागरुकता लाने पर विशेष जोर दिया गया। ऑनलाइन बैंकिंग, पेनकार्ड की उपयोगिता, ऑनलाइन रजिस्ट्री, नागरिक सेवा आदि की सुविधाओं व जानकारी पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।